Ambala Airport: हरियाणा का अंबाला एयरपोर्ट इस महीने होगा शुरू, अयोध्या, जम्मू सहित चार शहरों के लिए उड़ानें

Ambala Airport: हरियाणा में हवाई कनेक्टिविटी को एक और नई उड़ान मिलने जा रही है। अंबाला छावनी में बना नया एयरपोर्ट अगस्त माह में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी ...

Ambala Airport: हरियाणा में हवाई कनेक्टिविटी को एक और नई उड़ान मिलने जा रही है। अंबाला छावनी में बना नया एयरपोर्ट अगस्त माह में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है, और जैसे ही तारीख तय होगी, एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा।

शुरुआती चरण में अंबाला एयरपोर्ट से चार शहरों अयोध्या, लखनऊ, जम्मू, श्रीनगर के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। अनिल विज के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के पत्र में इन चार रूटों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा, अन्य एयरलाइंस भी उड़ानों के लिए आवेदन कर चुकी हैं।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

एयरपोर्ट का निर्माण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर संभव हो सका। एयरपोर्ट के लिए सेना से 133 करोड़ रुपये में 20 एकड़ जमीन ली गई। ढांचागत विकास पर 40 करोड़ रुपये, और टर्मिनल भवन निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

विज ने बताया कि चूंकि एयरपोर्ट की नींव रक्षा मंत्री की मदद से रखी गई, इसलिए उन्होंने स्वयं राजनाथ सिंह से इसका उद्घाटन करने का अनुरोध किया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्य सरकार की योजना है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 अगस्त के आसपास किया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles