हरियाणा: गाय के विस्फोटक खाने से उड़ गया जबड़ा, इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के मुताबिक गांव लखुआना निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पशुपालन का काम करता है और बीते दिन वह लखुआना नहर बीसवाला पुल के पास गौवंश को चराने के लिए आया था. ...

जानकारी के मुताबिक गांव लखुआना निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पशुपालन का काम करता है और बीते दिन वह लखुआना नहर बीसवाला पुल के पास गौवंश को चराने के लिए आया था. तभी उसकी साहीवाल नस्ल की गाय के मुंह में विस्फोट से  जोरदार धमाका हुआ और गाय के मुंह के चीथड़े उड़ गए. वाहन का प्रबंध कर गाय को पशु अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

जिसके बाद पुलिस ने पशुपालक सतपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौ संरक्षण अधिनियम के साथ आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में तफ्तीश के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

 

Cyber Fraud Alert:Chardham Yatra 2026: Don't fall prey to the lure of cheap bookings.
Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

वहीं सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि गाय के मुंह में विस्फोट से गाय की मौत हो गई है. जांच में पता चला है कि जंगली जानवरों का शिकार के लिए आटे या गुड़ में विस्फोटक रखा हुआ था. जिसे गाए ने खा लिया और उससे गाय के मुंह में विस्फोट होने से उसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर डबवाली सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही तफ्तीश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author