Haryana Weather: कई जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया येलो और रेड अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट (Red alert) ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक हरियाणा में कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत और झज्जर में सुबह के समय घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक और जींद में येलो अलर्ट (yellow alert) प्रभावी रहेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

23 और 24 दिसंबर को उत्तरी हरियाणा, विशेषकर सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। जबकि 25 और 26 दिसंबर को हिसार और गुरुग्राम में ‘कोल्ड-डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 दिसंबर तक सुबह और रात में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता बहुत कम हो सकती है। दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा। खासकर सुबह और देर रात लोगों को कड़ाके की ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author