हरियाणा पुलिस ने राजस्थान में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कठोल निवासी मुख्य सप्लायर बिलाल को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उसकी फैक्ट्री से 3 देसी कट्टे व अवैध हथियार बनाने वाली मशीन ...

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कठोल निवासी मुख्य सप्लायर बिलाल को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उसकी फैक्ट्री से 3 देसी कट्टे व अवैध हथियार बनाने वाली मशीन बरामद की है। साथ ही सह-आरोपी सालाहेड़ी निवासी सकील को काबू कर उसक कब्जे से 312 बोर की दो बंदूके, एक देसी पिस्टल और 50 कारतूस की बरामद किए हैं। जिला नूंह की सीआईए टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 

Rewari Crime: Major action by CIA Rewari in illegal arms case; third accused arrested.
Rewari Crime: अवैध हथियार मामले में CIA रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

4 जुलाई को नूंह जिले में गिरफ्तार किए गए दो हथियार सप्लायरों गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ के बाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन जब्त की थी।

 

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आरोपी गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे थे। कुछ सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियारों के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Rewari News: Police raid illegal drinking den; net tightens around three accused, including the operator.
Rewari News: “अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा”
About the Author