Haryana Nikay Chunav: हरियाणा में निकाय चुनाव में हर तरफ लहराया भगवा, BJP की बंपर जीत

हरियाणा निकाय चुनाव 2025 का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से 9 निगमों पर बंपर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में बीजेपी की यह ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

हरियाणा निकाय चुनाव 2025 का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से 9 निगमों पर बंपर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में बीजेपी की यह दूसरी बड़ी जीत है।

बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में रोहतक में बड़ी जीत के साथ कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

भाजपा की जीत से वर्कर से लेकर सीएम नायब सिंह सैनी खुश हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया। बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में “ट्रिपल इंजन सरकार” पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। सीएम सैनी ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा की सुनामी से कांग्रेस को बड़ा झटका
हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस एक भी नगर निगम पर जीत हासिल नहीं कर पाई। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि, हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों में मेयर और सभी वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था। जबकि सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव कराया गया था।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

इसके अलावा 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं का भी चुनाव हुआ था। यहां भी अधिकतर स्थानों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया। गौरतलब है कि, पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे। गौरतलब है कि, पहले 10 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा था। 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं।

प्रदेश की जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर सीएम नायब सैनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के रास्ते पर हरियाणा को आगे ले जाएगी।

सीएम सैनी ने बीजेपी की जीत पर कहा,आज आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है।

मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। साथ ही मैं हरियाणा के जन-जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी बधाई देता हूं। साथ ही चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

अब दौड़ेगी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा है,उसमें हमारी स्थानीय निकाय सरकार, ये ट्रिपल इंजन सरकार एक मजबूत भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा कि, निकाय चुनाव में बीजेपी को समर्थन देकर जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। सरकार की नीतियों को सराहा है। जनता के इस समर्थन से हमारी नीतियों को और बल मिलेगा। अब हम 3 गुना गति से मिलकर हरियाणा प्रदेश का विकास करेंगे।”

सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया
फरीदाबाद से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो कि पूरे देश के मेयर चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।

मेयरों में महिलाओं का बोलबाला
हरियाणा के 10 नगर निगमों में से सात में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। केवल तीन नगर निगमों में ही पुरुष मेयर चुने गए हैं। जो महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें- गुरुग्राम की राज रानी, यमुनानगर की सुमन बहमनी, पानीपत की कोमल सैनी, फरीदाबाद की प्रवीण बत्रा जोशी, मानेसर की डॉ इंद्रजीत यादव, अंबाला की सैलजा सचदेवा और करनाल की रेणु बाला शामिल हैं।

भूपेंद्र हुड्डा अपने वार्ड में बड़े मार्जन से हारे
हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के जिस वार्ड में रहते हैं,उस वार्ड में भी चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से भाजपा पार्षद ने बड़ी जीत हासिल की है। निकाय चुनाव को छोटा बताने वाले हुड्डा ने अपने वार्ड में घर-घर किया था प्रचार।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खुद के वार्ड 14 से जीता बीजेपी उम्मीदवार। 3176 वोट से भाजपा ने जीता पार्षद का चुनाव। इसी वार्ड 14 में एआईसीसी मेम्बर चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के निवास स्थान है।

About the Author