Haryana News: रेवाड़ी में गन पॉइंट पर महिलाओं के कपड़े उतरवाए, फिर अश्लील वीडियो बना लूट लिए गहने

Haryana News: रेवाड़ी में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूट और परिवार की महिलाओं के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को तलाशने की बजाये उनपर ...

Haryana News: रेवाड़ी में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूट और परिवार की महिलाओं के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को तलाशने की बजाये उनपर ही शक करके पूछताछ कर रही है.

वहीँ पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता परिवार द्वारा दिए गए बयान अलग –अलग है. इसलिए उन्हें मामला संदिग्ध लग रहा है. डीएसपी डॉ रविन्द्र का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है.

बता दें कि ये पूरा मामला 3 अप्रैल की रात का है. रेवाड़ी के सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव का है. जहाँ शिकायतकर्ता ने सदर थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वे गाँव में मकान की छत वाले रूम में सोये हुए थे. तभी करीबन आधा दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए.

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

जिन सभी के पास चाकू और बंदूक थी. आरोप है कि बदमाशों ने परिवार को बंदूक और चाकू की नोंक पर लेकर धमकाना शुरू किया और घर में रखा कैश और ज्वैलरी की मांग की. इसी दौरान धमकाते हुए थपड़ मारे गए और घर की दो महिलाओं के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई गई.

ये परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है. जो काफी समय से रेवाड़ी के चिल्ह्ड गाँव में रह रहा है. पीड़ित महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी और बहन के साथ अश्लीलता की गई, और उसके छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर धमकाया गया.

साथ बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की. परिवार ने फर्श में छुपाकर कुछ आभूषण भी रखे हुए थे. जिन्हें भी बदमाशों ने खुदाई करके निकाल लिया. वारदात के वक्त एक युवक, उसकी पत्नी, बहन और बच्चा था, जबकि माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया था. और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था. पुलिस का कहना है कि वारदात के घर में मौजूद लोगों के उन्होंने बयान लिए गए, जो अलग –अलग है. साथ ही मौके पर सबूत भी बयानों से मैच नहीं खा रहे है. इसलिए पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है.

बहराल पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए न्याय की मांग कर रहा है. वहीँ पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है. इसलिए मामले की जाँच कर रही है. ऐसे में जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि पूरा घटनाक्रम था क्या ?

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author