Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बिकी सबसे महंगी वाइन शॉप, जानें कितने करोड़ में हुई नीलामी

Haryana News: गुरुग्राम की साइबर सिटी में हरियाणा के सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी है। शुक्रवार और शनिवार को एक्साइज विभाग के ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी की गई। इस दौरान शहर के ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप ...

Haryana News: गुरुग्राम की साइबर सिटी में हरियाणा के सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी है। शुक्रवार और शनिवार को एक्साइज विभाग के ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी की गई। इस दौरान शहर के ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप 98 करोड़ 60 लाख रुपये में बिकी है। इस वाइन शॉप का रिजर्व प्राइज विभाग की तरफ से 94 करोड़ 60 लाख रुपये रखा गया था।

21 माह के लिए लाइसेंस दिए
इससे पहले वेस्ट जोन की वाइन शॉप बीते हप्ते 64 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। पिछले साल की बात करें तो गोल्फ कोर्स रोड पर एक वाइन शॉप 50 करोड़ रुपये में बिकी थी। शनिवार और रविवार को ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी से विभाग को 1270 करोड़ रुपये से अधिक की एक्साइज लाइसेंस फीस मिली है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

कब तक के लिए हुई नीलामी?
यह नीलामी 31 मार्च 2026 तक के लिए हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को हुई नीलामी में 79 जोन में से 50 जोन की ही नीलामी हो पाई। इसके लिए एक्साइज विभाग ने 1198.90 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा था। 5.96 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ विभाग को 1270.40 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस मिली है।

अगले फेज में कब बोली?
अगले चरण में गुरुग्राम वेस्ट के लिए 3 जून सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन बोलियां स्वीकार की जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएगी। इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। इस बार शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपये रखा गया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles