Haryana News: हरियाणा के जींद से भिवानी तक का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगा मुंढाल रेलवे ओवरब्रिज

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के लोगों के लिए राहत की खबर है। खबरों की मानें, तो गांव मुंढाल में अब रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इस पुल के शुरू ...

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के लोगों के लिए राहत की खबर है। खबरों की मानें, तो गांव मुंढाल में अब रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इस पुल के शुरू जींद और भिवानी जिले की दूरी कम हो जाएगी। वहीं इस मार्ग पर रोडवेज किराए के पांच रुपये भी कम कर दिए जाएंगे। किराया घटाने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

जानकारी के मुताबिक, मुंढाल में पिछले तीन साल से रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा था। इसकी वजह से जींद से भिवानी जाने वाले वाहनों को तालू गांव से होकर गुजरना पड़ता था। इससे उन्हें पांच KM का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इसके साथ ही गांव तालू से गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं बसें पांच किलोमीटर अतिरिक्त चलने की वजह से हरियाणा रोडवेज की ओर से इस मार्ग पर प्रति सवारी पांच रुपये किराया बढ़ा दिया था। उनसे 90 रुपये की बजाय 95 रुपये लिए जा रहे थे। अब पुल शुरू होने के बाद जींद से भिवानी का किराया फिर से 90 रुपये हो जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। फिलहाल, पुल बनकर तैयार हो चुका है, जो अगले हफ्ते तक शुरू हो सकता है।

क्या बोले अधिकारी

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

भिवानी डिपो के जीएम दीपक कुंडू का कहना है कि पुल चालू होने के बाद रोडवेज बसें सीधे मुंढाल होते हुए जींद जाएंगी। इससे रोडवेज बसों को अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिसके चलते किराया कम कर दिया जाएगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author