Haryana News: हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, TDI सिटी से कुंडली तक बनेगा हाई लेवल पुल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वालों को जान जोखिम में डालकर अब हाईवे से आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए टीडीआई ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वालों को जान जोखिम में डालकर अब हाईवे से आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके लिए टीडीआई (TDI) के पास से नांगल-अटेरना होते हुए ड्रेन नंबर-8 के ऊपर से गांव सेरसा तक 580 मीटर लंबा एक उच्च स्तरीय (हाई लेवल) पुल बनाया जाएगा। यह करीब 6 करोड़ की लागत से बनेगा।

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेडंर होते ही जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कुंडली में नेशनल हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। जिसकी वजह से यहां अक्सर जाम के साथ ही हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अधिकारियों का कहना है कि ड्रेन नंबर-8 की वजह से औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्र बंटे हुए हैं। इससे श्रमिकों और उद्योगों में काम करने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। वहीं कुंडली गांव पर बढ़ते यातायात का दबाव भी क्षेत्रवासियों के लिए समस्या बना हुआ है। नए पुल के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो सकेगा।

पुल निर्माण से इन क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा लाभ

-अटेरना
– नांगल
-पतला
-जाखौली
-सेवली
असावरपुर
-टीडीआई सिटी
– अन्य रिहायशी सोसायटियों के निवासियों को भी लाभ मिलेगा।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

पहले टेंडर तो हुआ, लेकिन काम नहीं हो पाया था शुरू

सोनीपत के एक्सईएन पीडब्ल्यूडी पंकज गौड़ का कहना है कि इस परियोजना का टेंडर पहले भी जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार की एजेंसी ने काम शुरू ही नहीं किया था। अब जिला प्रशासन और PWD विभाग ने फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जिसके चलते जल्द ही निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही डीएनआईटी की स्वीकृति का प्रयास भी किया जाएगा। इससे काम जल्द करने में मदद मिल सकेगी।

 

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles