Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री अनिल विज की अगुवाईई में अंबाला छावनी में विकास की रफ्तार तेज दौड़ रही है। इसी कड़ी में सीएम की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में अंबाला छावनी के विकास रथ को ओर गति देने के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से कई कार्यों को मंजूरी दी गई है। सरकार के इस फैसले से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
7 मंजिलों का बनेगा अस्पताल
अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 100 बेड का एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए पिछले दिनों हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में 17 करोड़ रुपये की राशि को मंजरी दी गई।
ताकि अंबाला छावनी के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। अस्पताल में कुल 7 मंजिलें होगी जिनमें से एक ग्राउंड फ्लोर , 2 बेसमेंट और 4 मंजिले ऊपर होगी।






