Haryana News: हरियाणा में अब SDM और CTM भी काटेंगे चालान, सरकार ने दी पावर

Haryana News : हरियाणा सरकार ने सभी SDM (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) और सीटीएम (सिटी मजिस्ट्रेट) की शक्तियों को बढ़ा दिया है। अब दोनों अधिकारी अपने काम के अलावा वाहनों के चालान भी काट सकेंगे। सरकार ने ओवर लोडेड वाहनों के ...

Haryana News : हरियाणा सरकार ने सभी SDM (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) और सीटीएम (सिटी मजिस्ट्रेट) की शक्तियों को बढ़ा दिया है। अब दोनों अधिकारी अपने काम के अलावा वाहनों के चालान भी काट सकेंगे। सरकार ने ओवर लोडेड वाहनों के चालन काटने की पावर एसडीएम और सीटीएम को दे दी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस संबंध में हरियाणा सरकार ने एक लेटर जारी कर एसडीएम और सीटीएम को भेज दिया है। चालान काटने के लिए आईडी और पासवर्ड जेनरेट कर दिया गया है। इससे एसडीएम व सीटीएम आरटीए की तरह ही वाहनों के चालान काट सकेंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने पहले भी ऐसे आदेश दिए थे मगर आईडी और पासवर्ड जेनरेट नहीं किए थे। पहले आरटीए को ही चालान काटने की पावर थी। अब सरकार के इस फैसले राजस्व बढ़ेगा वहीं ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसेगी। सरकार की तरफ से यह आदेश उप परिवहन आयुक्त रवीश हुड्डा ने जारी किए हैं।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author