Haryana News: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी डबल डेकर बसें, मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, अम्बाला छावनी में देश-विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है। इसकी जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी ...

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, अम्बाला छावनी में देश-विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है। इसकी जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं”। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश- विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।

 

सुभाष पार्क में हॉट लाइन से होगी विद्युत आपूर्ति, मंत्री विज ने निर्देश दिए

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने सुभाष पार्क को बिजली की हॉट लाइन से जोड़ने के लिए बिजली अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। हॉट लाइन से बिजली आपूर्ति होने पर पार्क में विद्युत आपूति निरंतर होगी।

अनिल विज ने अधिकारियों संग की बैठक

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

विज आज अंबाला में अपने आवास पर सुभाष पार्क में सुधार और अन्य कार्यों को लेकर सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के अलावा एसडीएम, ईओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, ईओ रविंद्र कुहार, सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About the Author