Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में बनेगा Herbal Park, 200 से ज्यादा जड़ी- बूटियों के पौधे होंगे तैयार

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां रेवाड़ी जिले के गांव खरखड़ा में 4 एकड़ भूमि पर Herbal Park विकसित किया जाएगा। इस पार्क के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटक जड़ी-बूटियों क अलावा वैदिक उपचार ...

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां रेवाड़ी जिले के गांव खरखड़ा में 4 एकड़ भूमि पर Herbal Park विकसित किया जाएगा। इस पार्क के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटक जड़ी-बूटियों क अलावा वैदिक उपचार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा किसानों को भी इससे बड़े स्तर पर फायदा होगा।

किसानों को मिलेगा फायदा
Rewari जिले के गांव खरखड़ा में हर्बल पार्क विकसित करने को लेकर आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द Herbal Park की Detail project Report तैयार कर उन्हें सौंपी जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि Herbal Park बनने से किसानों को वितरण के लिए गुणवत्ता वाले बीज और पौधे तैयार करने में सहायता मिलेगी। किसान परंपरागत खेती छोड़ औषधीय पौधों की खेती की ओर रुख कर सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

200 से ज्यादा जड़ी- बूटियों के पौधे
हर्बल पार्क में पत्थरचट्टा, एलोवेरा, नागफनी, बेलपत्र, नीम, अश्वगंधा, करकरा, फनी सहित करीब 200 से अधिक जड़ी- बूटियां लगाई जाएंगी। यहां शिकाकाई, अश्वगंधा, तुलसी, मरवा, छुईमुई, शतावरी, बेहडा, तेजपत्ता, पिलखन, ग्वार पाठा, सर्पगंधा, पुत्रन जीवा, रुद्राक्ष, काला बांसा, गोंद कतीरा, सफेद चंदन, हार श्रृंगार, बड़ी इलायची, सदाबहार समेत सैकड़ों दुर्लभ जड़ी- बूटियां भी पैदा की जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author