Haryana News: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, 4246 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मिली हरी झंडी

Haryana News: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार पिछले खाली रह गए 4246 पदों को भरने की तैयारी कर रही है। वहीं ग्रुप सी के 1281 विज्ञापित पदों को वापस लेकर ...

Haryana News: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार पिछले खाली रह गए 4246 पदों को भरने की तैयारी कर रही है। वहीं ग्रुप सी के 1281 विज्ञापित पदों को वापस लेकर दोबारा से आवेदन किए जाएंगे।

CET परीक्षा का इंतजार होगा खत्म
हरियाणा में ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती हेतु CET के लिए हरियाणा स्टाफा सिलेक्शन कमीशन की ओर से किसी भी समय पोर्टल खोला जा सकता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने मार्च 2024 में ग्रुप सी और डी की चयन लिस्ट जारी की थी। इसके बाद HSSC ने बाकी बचे हुए पदों के लिए चयन लिस्ट जारी की तो ग्रुप डी में सिलेक्ट कई उम्मीदवारों का ग्रुप सी के लिए चयन हो गया। ऐसे में उन्होंने ग्रुप डी की नौकरी छोड़ दी। तभी से भर्ती के लिए इतंजार में बैठे युवा ग्रुप डी के खाली पदों की मुख्य चयन लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
अब मुख्यमंत्री सैनी ने इन 4246 खाली पदों पर भर्ती करने की मंजूरी देने का फैसला लिया है। जल्द ही राज्य सरकार की तरफ से HSSC को इन पदों पर विज्ञापित करने और चयन सिफारिश भेजने के लिए पत्र भेजा जाएगा। पदों को विज्ञापित करने के बाद सीईटी पास युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन लिस्ट तैयार होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इन पदों पर होगी भर्ती
सीईटी से पहले प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप सी के 13 ग्रुपों के उन विज्ञापित पदों को वापस लेने के का फैसला किया गया है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। HSSC किसी भी वक्त इन विज्ञापित पदों को वापस लेने का नोटिस जारी कर सकता है।

इनमें फारेस्टर के 65, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69, ड्राफ्ट्समैन सिविल के 367, नेटवर्क असिस्टेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिक के 319, फिटर-प्रेस मैकेनिक के 180, ड्राफ्टसमैन इलेक्ट्रिकल के आठ, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के चार, असिस्टेंट आर्कियोलाजिस्ट के 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24, फॉरेस्ट रेंजर के 57, डिप्टी रेंजर के छह और असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन सिविल के 156 पद शामिल हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author