Haryana News: हरियाणा पुलिस के SPO की मौत, स्कूटी चलाते समय आया Heart अटैक

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में हरियाणा पुलिस के एक SPO की हार्टअटैक आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि SPO देर शाम ड्यूटी से अपने घर स्कूटी पर जा रहे थे। गांव में पहुंचने ...

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में हरियाणा पुलिस के एक SPO की हार्टअटैक आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि SPO देर शाम ड्यूटी से अपने घर स्कूटी पर जा रहे थे। गांव में पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जिले के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुखबीर आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ की नौकरी कर रहे थे और फरूखनगर में तैनात थे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

शनिवार की देर शाम वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह अपनी स्कूटी से गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

हालांकि, गांव अच्छेज के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भी भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author