Haryana News: हरियाणा में सोशल मीडिया से कमाई कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ कमाई भी कर सकते हैं। इसमें सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है। इसका खुलासा विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री ...

Haryana News: हरियाणा के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ कमाई भी कर सकते हैं। इसमें सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है। इसका खुलासा विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह की ओर से दिए गए जवाब से हुआ। सत्र में बताया गया है कि इसकी बकायदा गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सालाना 8 हजार रुपये तक की कमाई कर सकता है। यदि आय 8 हजार रुपये प्रति वर्ष से ज्यादा है, तो उसे अतिरिक्त राशि का एक तिहाई हिस्सा सरकारी खजाने में जमा कराना होगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कांग्रेस विधायक ने सरकार से पूछा था सवाल

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सवाल पूछा था कि क्या हरियाणा सरकार के कर्मचारी इंस्टाग्राम, फेसबुक व यू ट्यूब जैसे पोर्टलों का इस्तेमाल कंटेंट बनाने में कर सकते हैं। यदि ऐसा है तो उसके लिए क्या मापदंड बनाए गए हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हरियाणा सरकार ने जवाब दिया कि सरकारी कर्मचारी इन पोर्टलों का इस्तेमाल कला या वैज्ञानिक चरित्र की सामग्री बनाने के लिए कर सकते हैं। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रह सकते हैं।

सरकार ने आगे बताया कि यदि कर्मचारी ने अपनी सेवा के दौरान अर्जित ज्ञान का इस्तेमाल कंटेट बनाने में नहीं किया है, तो वह इससे अर्जित आय अपने पास भी रख सकता है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author