Haryana News: हरियाणा में काम कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
सीएम की स्वीकृति के बाद अब HKRN के जरिए से लगे 679 TGT टीचर जो सरप्लस घोषित किए जाने केबाद 1 अप्रैल 2025 को हटाए गए थे, उन्हें विभाग में खाली TGT टीचर के पदों को दोबारा समायोजित किया जाएगा।
टीजीटी अध्यापकों के हित में बड़ा निर्णय
सरकार की ओर से ऐसे TGT अध्यापकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है, जो उनके हित में होने वाला है। सरकार के इस फैसले से इन टीचरों का रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा।
इन सरप्लस TGT अध्यापकों का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2025 को खत्म हो चुका है। अब सरकार ने उसे भी 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
31 मार्च 2026 तक बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट
आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट के कॉन्ट्रैक्ट में भी 31 मार्च 2026 तक बढ़ोत्तरी कर दी गई है। डिपार्टमेंट द्वारा इस बारे में पत्र जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब इन शिक्षकों को पुनः समायोजित किया जाएगा, जिसकी वजह से अब यह अपनी नौकरी पर वापस लौट पाएंगे।








