Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, बीज के थैलों पर लगेगा बार कोड

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीश्याम सिंह राणा ने बताया किअब फसलों के बीज थैलों पर “बार कोड टैग” लगेगा। इस बार कोड को स्कैन करके बीज के निर्माता ...

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीश्याम सिंह राणा ने बताया किअब फसलों के बीज थैलों पर “बार कोड टैग” लगेगा। इस बार कोड को स्कैन करके बीज के निर्माता से लकर वजन, किस्म आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि मंगलवार को विभाग की हाई पावर परचेज कमेटी में इस “बार कोड टैग” की खरीद के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की मंजूरी दी गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

टैग की प्रिटिंग शुरू हुई

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि “हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी” द्वारा रजिस्टर्ड बीज उत्पादकों को उनके प्रमाणित बीज के आगे बेचने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की जाती है। यह बीज भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत उत्पादित किया जाता है। पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उत्पादित बीज को बिक्री के लिए पैक किया जाता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इस बीज को पैक करते वक्त एजेंसी द्वारा जारी एक टैग को बैग पर सिलना होता है। टैग पर बीज से संबंधित पूरी जानकारी दी होती है। अभी इन टैग को प्रिंट किया जा रहा है।

राज्य की एजेंसी देगी थैलों के लिए कोड

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

श्याम सिंह राणा ने बताया कि भारत सरकार ने केंद्रीकृत “साथी” (SATHI) पोर्टल शुरू किया है। इसमें बीज प्रमाणिकरण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन स्वचालित किया जाता है। हरियाणा सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए पारंपरिक टैग को ऑनलाइन बारकोड टैग से बदला जाना है। इसमें साथी पोर्टल के माध्यम से टैग पर पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इस बारकोड में बैग में मौजूद बीज की पूरी जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि “हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी” द्वारा बीज उत्पादकों को ये टैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।

About the Author