Haryana News: HSSC कमीशन की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, अब तक कुल 6 लोग पुलिस हिरासत में

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि CET 2025 की परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीक़े से कराने के लिए आयोग पूरी तरह से सक्षम एवं तैयार ...

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि CET 2025 की परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीक़े से कराने के लिए आयोग पूरी तरह से सक्षम एवं तैयार है किसी भी अभ्यर्थी को अगर CET से जुड़ी हुई कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण हर स्तर पर आयोग की तरफ़ से किया जाएगा।

हिम्मत सिंह ने यह बात आज कॉमन एलिजिबिलिटी परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन हेतु जारी आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in की तरह दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट https://onetimeregn.examinationservices.in के माध्यम से अभ्यर्थियों से ठगी के आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद कही।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने बताया कि इस फर्जी वेबसाइट को हाल ही में Hostinger डोमेन पर रजिस्टर्ड किया गया था और इसके ज़रिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर QR कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही HSSC विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया।

आयोगों ने बताया कि अभी तक इस फ़र्ज़ी लिंक के ज़रिए केवल 77 अभ्यर्थियों ने 22 हजार रूपये के करीब फीस जमा कराई गई थी और इससे पहले की कोई और आवेदक इनकी जालसाज़ी का शिकार हो आयोग ने तत्परता दिखाकर पंचकुला पुलिस के माध्यम से इनको पकड़ने का कार्य किया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इस पर पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले गूगल से इस फर्जी वेबसाइट को हटवाया, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को ठगी से बचाया जा सका। पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और लगातार जांच टीमों से अपडेट ले रही हैं।

इस पूरे प्रकरण में 4 लोगों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, एक को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से और एक को फतेहाबाद से हिरासत में लिया गया है। जिसमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी जिसने फर्जी वेबसाइट लिंक बनाया था उसको भी हिरासत में ले लिया है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि CET 2025 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक़्क़त ना आए इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हर स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है उम्मीदवारों के पंजीकरण से लेकर सुव्यवस्थित परीक्षा कराना आयोग का सबसे पहला लक्ष्य हैं ।इसके साथ ही आयोग की तरफ़ से पंजीकरण के समय आ रही समस्याओं का निराकरण ही फ़ोन हेल्पलाइन के ज़रिये किया जा रहा है और जल्द ही आयोग की तरफ़ से सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के ज़रिए उम्मीदवारों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर भी बात की जाएगी।

About the Author