Haryana News: कुरुक्षेत्र में CIA-1 और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

Haryana News: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana News: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था।

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट
रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर 2 संदिग्धों के घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

About the Author

Related Articles