Haryana News: हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद, 2 दोस्तों को सरेआम चाकुओं से गोदा

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में बदमाशों के हौंसलें बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां पसीना रोड पर 2 दोस्तों को सरेआम चाकुओं से गोद दिया। ऑटो सवार 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। भीड़ को इकट्ठी ...

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में बदमाशों के हौंसलें बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां पसीना रोड पर 2 दोस्तों को सरेआम चाकुओं से गोद दिया। ऑटो सवार 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। भीड़ को इकट्ठी होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

खून से लथपथ नीचे गिरे तो लात-घूसों से पीटा

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में जगदीश ने बताया कि वह गांव ब्राह्मण माजरा का निवासी है। वह पसीना रोड स्थित एक इंडस्ट्री में काम करता है। वह 30 जून की शाम करीब 7 बजे अपने गांव के जोगिंद्र के साथ कंपनी से काम करके बाहर निकले।

लोगों को आता देख भागे हमलावर
इसी दौरान ऑटो सवार 4 बदमाश वहां आए। उन्होंने ऑटो रोककर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके दाहिने हाथ और छाती पर चाकू घोंप दिए।

उसके साथ जोगिंद्र

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उसके साथ जोगिंद्र को पेट-छाती पर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला किया। जिससे दोनों खून से लथपथ हालत में वहीं पर गिर गए। नीचे गिरने पर दोनों को लात-घूसों से पीटा। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author