Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चरखी दादरी के बाल भवन की नींव रखी है। यह सीएम ने पंचकुला के कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम से रखी है। बताया जा रहा है कि चरखी दादरी में बनने वाले बाल भवन (Bal Bhawan in Charkhi Dadri) में करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह करीब डेढ़ साल में बनकर पूरी से तैयार होगा। इसके बनने से महिलाओं और बच्चों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला के रेड बिशप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से चरखी दादरी में बनने वाले बाल भवन की नींव रखी। सैनी ने घरेलू हिंसा की शिकायतों, पूरक पोषण और आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से जुड़े तीन ऑनलाइन पोर्टलों का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का भी ऐलान किया।
चरखीदादारी के बच्चों को मिलेगा फायदा
बताया जा रहा है कि बाल भवन एक ऐसा केंद्र होगा, जहां बच्चों को शिक्षा, कला, संगीत, खेल, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यह केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होगा, बल्कि इसमें बच्चों की रचनात्मकता को निखारने और उनके व्यक्तित्व को संवारने में भी मदद मिल सकेगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में करेगा मदद
बताया जा रहा है कि चरखीदादरी में बनने वाले बाल भवन से महिलाओं को भी फायदा होगा। महिलाओं के लिए भी यहां कई कोर्स शुरू होंगे, जो उनको आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे। बाल भवन में महिलाओं को सिलाई,ब्यूटीशियन, कंप्यूटर समेत कई अन्य कोर्स करवाए जाएंगे।
करीब डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार
खबरों की मानें, तो चरखी दादरी महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय सिविल अस्पताल के पीछे बाल भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। इससे बनाने करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह करीब डेढ़ साल में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल भवन बच्चों और महिलाओं के लिए काफी कारगर साबित होगा।






