Haryana News: हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 70 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इनमें 45 मरीज एक्टिव है। सभी होम आइसोलेट है। 25 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
सोनीपत में भी कोरोना का नया मामला सामने आया है। जहां रेलवे कर्मचारी की पत्नी पॉजिटिव मिली है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। वह अपने पति के साथ सामान्य जांच के लिए दिल्ली के अस्पताल में गई थी।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 16 एक्टिव है। इसी तरह फरीदाबाद में 21 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 10 एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक हरियाणा में खुद से टेस्टिंग शुरु नहीं की है। संदिग्ध मरीजों को रैपिड एंटीजन टेस्ट और RTPC टेस्ट कराया जा रहा है।






