Haryana News: हरियाणा में शादी के 25 दिन बाद दुल्हन ने रात को कर दिया कांड, पति की नींद खुली तो उड़ गए होश

  Haryana News: हरियाणा के जींद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 25 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी ...

 

Haryana News: हरियाणा के जींद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 25 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद खेड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की अंबेडकर कॉलोनी निवासी युवती के साथ हुई थी। 10 अप्रैल की रात 11 बजे वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह 5 बजे उसकी आंख खुली तो उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। उसका फोन भी टूटा हुआ था।

अलमारी से 50 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। घर में चोरी और पत्नी गायब होने पर वह परेशान हो गया। उसने रिश्तेदारों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है। जींद जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शादी के 15 से 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से कैश और ज्वैलरी लेकर भाग गई थी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author