Haryana Municipal Corporation Elections: हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 के बीच कांग्रेस एक्शन में नजर आ रही है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं के तुरंत एक्शन ले रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की लगातार शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है।
वहीं पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनावों के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर काम करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हालांकि, कांग्रेस ने पार्टी ने निष्कासित नेताओं के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन, कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है।








