Haryana: हरियाणा सरकार दे रही है इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर विशेष प्रोत्साहन, आवेदन 28 अगस्त से शुरू

Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा  इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच ...

Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा  इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच हुआ है तो वे “इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल” पर “एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन” हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऐसे सभी पात्र ख़रीददार इस पोर्टल पर 28 अगस्त 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल केवल 1 महीने के लिए खुला रहेगा।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा, बल्कि आम लोगों के खर्च में भी कटौती होगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है जिससे प्रदूषण कम फैलता है। उन्होंने बताया कि शोध लगातार दर्शाते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसें और कम वायु प्रदूषक उत्पन्न करते हैं।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

About the Author