हरियाणा सरकार ने बनाया सीएसआर ट्रस्ट, फंड को खर्च करने के लिए आगे आएं कंपनियां

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निजी कंपनियों का आह्वान किया कि वे अपने सीएसआर फंड को खर्च करने के लिए आगे आएं। कंपनियां वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता जैसे बहुत से विषयों पर सामाजिक कार्य कर सकती हैं। करनाल में ...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निजी कंपनियों का आह्वान किया कि वे अपने सीएसआर फंड को खर्च करने के लिए आगे आएं। कंपनियां वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता जैसे बहुत से विषयों पर सामाजिक कार्य कर सकती हैं। करनाल में खोला गया ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान इसी सीएसआर फंड से बना एक संस्थान है। मुख्यमंत्री ने होंडा कंपनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि होंडा कंपनी ने 1999 में गुरुग्राम से अपने सफर की शुरूआत की थी। भविष्य में वे इसी तरह आगे बढ़े उन्होंने यह भी शुभकामनाएं दी।

 

हरियाणा सरकार ने बनाया सीएसआर ट्रस्ट

cm manohar

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी कंपनियों को अपने मुनाफे से 2 प्रतिशत सीएसआर के रूप में खर्च करना होता है। कंपनियां इस फंड से अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य करती हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने अलग से सीएसआर ट्रस्ट बनाया है। मुख्यमंत्री स्वंय इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत बहुत सारी कंपनियां इस ट्रस्ट के अंतर्गत अपने सीएसआर का फंड खर्च करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने अन्य कंपनियों को भी ज्यादा से ज्यादा इस कार्य में जनभागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस फंडा का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत खुद कंपनी सामाजिक कार्य के लिए खर्च कर सकती हैं।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी
सड़क सुरक्षा पर तेजी से कार्य कर रही होंडा अत्सुशी ओगाता

होंडा इंडिया के चेयरमैन अत्सुशी ओगाता ने कहा कि होंडा सड़क सुरक्षा के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान स्थापित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भगवान श्री कृष्ण जिन्होंने हरियाणा में गीता का ज्ञान दिया था, वहां पर कार्य करने का अवसर मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि होंडा अपने सीएसआर फंड से लागातार सामाजिक कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि समाज का भी बेहतर विकास होना चाहिए। ओगाता ने कहा कि होंडा एक स्थाई समाज के सपने को साकार करना चाहती है। उन्होंने पूरे भारतवर्ष को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

 

About the Author