Haryana News: हरियाणा को मिली MBBS की 200 सीटों की सौगात, भिवानी और महेंद्रगढ़ में होगा एडमिशन

Haryana News: हरियाणा के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से राज्य को एमबीबीएस की 200 नई सीटों की सौगात मिली है। अब भिवानी और महेंद्रगढ़ (कोरियावास) मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र ...

Haryana News: हरियाणा के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से राज्य को एमबीबीएस की 200 नई सीटों की सौगात मिली है। अब भिवानी और महेंद्रगढ़ (कोरियावास) मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र से 100-100 सीटों पर एडमिशन शुरू होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने 19 अगस्त 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर भिवानी स्थित पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास  में एडमिशन की अनुमति मांगी थी। मात्र 13 दिन में ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने अनुमति जारी कर दी।

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नई सीटों की शुरुआत से अब हरियाणा के नीट (NEET) मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को बाहर जाने की बजाय अपने राज्य में ही MBBS की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

आरती सिंह राव ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से न केवल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश में सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत हो सकें।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

 

About the Author