Haryana Free Electricity: हरियाणा के इन 44 गांवों को मिलेगी फ्री बिजली, फटाफट देखें लिस्ट

Haryana Free Electricity: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक जिले में आदर्श सोलर गांव विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 44 गांवों को सिलेक्ट ...

Haryana Free Electricity: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक जिले में आदर्श सोलर गांव विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 44 गांवों को सिलेक्ट किया गया है। जहां प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट गांव को एक करोड़ रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

सौर ऊर्जा को गांवों से जोड़ने की योजना
सरकार की इस पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब सौर ऊर्ज को गांवों के जीवन और विकास से जोड़ा जा रहा है। इस स्कीम के तहत हर जिले में ऐसा गांव तैयार किया जाएगा जो सौर उर्जा के बेहतर उपयोग और प्रबंधन के लिए आदर्श मॉडल बने। इसके लिए मॉडल सोल गांव प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रतियोगिता में 44 गांवों का चयन
इस प्रतियोगिता के लिए रोहतक जिले के कुल 44 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में सौर उर्जा को लेकर जनचेतना, इंस्टॉलेशन की संख्या, प्रभावी उपयोग और टिकाऊ प्रबंधन जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

कौन-कौन से गांव हुए शामिल?
इस प्रतियोगिता के लिए जन गांवों को सिलेक्ट किया गया है , उनमें टिटौली, चिड़ी, सांघी, खिड़वाली, इस्माइला 11बी, खरावड़, भालोट, जसिया, हसनगढ़, रूड़की, समचाना, रिठाल फोगाट, गांधरा, मकड़ौली कलां, पाकस्मा, किलोई दोपाना, किलोई खास, कंसाला, घरौंठी, बहुअकबरपुर, फरमाणा खास, लाखनमाजरा, गिरावड़, किशनगढ़, मदीना कोरसान, मदीना गिंधराण, निंदाना टीगरी, मोखरा खास, सीसर खास, खरकड़ा छाजान, भैणी महाराजपुर, बैंसी, बहलबा, मोखरा खेड़ी, काहनौर, बालंद, सुंडाना, बनियानी, करौंथा, निंगाना, कटेसरा, पिलाना और रिटौली जैसे गांव शामिल हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य
इस योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य हरियाणा के गांवों को सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इससे न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा भी मिलेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author