Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये

Haryana Electricity : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में 2 साल बाद फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा राज्य बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली के दामों में ...

Haryana Electricity : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में 2 साल बाद फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा राज्य बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली के दामों में 20 से लेकर 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की है। इतनी ही नहीं, विभिन्न कैटेगरी के लिए बनाए गए स्लैब में भी बदलाव किया गया है। बिजली की बढ़ी हुई दरें पहली अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।

इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल की सरकार ने वर्ष 2022-23 में 150 यूनिट तक की खपत पर 25 पैसे यूनिट रेट बढ़ाए थे। बिजली निगमों का 4520 करोड़ रुपये के करीब का घाटा पूरा करने के लिए एचईआरसी ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

अब 2 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

पिछले साल के टैरिफ में 0 से 50 यूनिट के स्लैब में 2 रुपये प्रति यूनिट रेट था। इस स्लैब में अब 2 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी।
वहीं 51 से 100 यूनिट के मासिक इस्तेमाल को रेट 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट था। इसमें बढ़ोतरी करके आयोग ने 2 रुपये 70 पैसे कर दिया है।

दूसरे स्लैब की पहली कैटेगरी में 0 से 150 यूनिट मासिक खपत पर पहले 2 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट के रेट थे। अब उपभोक्ताओं को 2 रुपये 95 पैसे देने होंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पहले 151 से 250 तक की कैटेगरी थी और इसमें 5 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट रेट था। आयोग ने इस कैटेगरी को 151 से 300 यूनिट तक करके रेट 5 रुपये 25 पैसे ही रखा है। यानी मध्यम वर्ग के लोगों को इस कैटेगरी में राहत दी गई है। 251 से 500 यूनिट तक की पुरानी कैटेगरी में 6 रुपये 30 पैसे प्रति यूनिट रेट थे।

इन लोगों को देने होंगे 7 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट
अब 301 से 500 तक की कैटेगरी में 15 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बढ़ोतरी करके रेट 6 रुपये 45 पैसे प्रति यूनिट किया है। 501 से 800 यूनिट तक मासिक इस्तेमाल पर पुराने टैरिफ में 7 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट के रेट थे। 800 यूनिट से अधिक मासिक इस्तेमाल करने पर 7 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट फ्लैट रेट था।

800 यूनिट तक तो स्लैबवार रेट लगने थे, लेकिन इसके बाद एक समान रेट लागू था। नये टैरिफ के दूसरे स्लैब में 500 यूनिट से अधिक इस्तेमाल करने पर 7 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट ही रेट रखा है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) को साल 2026 तक पहले ही बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली बिल के हिसाब से 47 पैसे अतिरिक्त एफएसए देना होगा। 200 यूनिट से अधिक बिजली की खपत पर 94.47 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

इस फैसले का कारण बिजली निगमों पर बढ़ रहे डिफाल्टिंग अमाउंट को बताया जा रहा है। हालांकि 200 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को एफएसए का भुगतान नहीं करना होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आयोग ने बनाया नया स्लैब
आयोग ने तीसरा नया स्लैब बनाते हुए 0 से 500 यूनिट तक के लिए 6 रुपये 50 पैसे रेट तय किया है। वहीं, 501 से 1000 यूनिट तक मासिक इस्तेमाल के लिए अब 7 रुपये 15 पैसे प्रति यूनिट उपभोक्ता को देने होंगे। 1000 यूनिट से अधिक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए इस टैरिफ में 7 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से फ्लैट रेट तय किया है।

इंडस्ट्री में भी महंगी हो गई बिजली
इंडस्ट्री के अलावा ब्लक सप्लाई के टैरिफ में भी बदलाव करके आयोग ने कीमतों में इजाफा किया है। 11 KV की सप्लाई के लिए 6 रुपये 65 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6 रुपये 95 पैसे प्रति यूनिट किया है। 33केवी के कनेक्शन में 6 रुपये 55 पैसे की बजाय अब 6 रुपये 85 पैसे प्रति यूनिट अदा करना होगा।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इतना बढ़ा बिजली शुल्क
पुराना स्लैब खपत खर्च प्रति यूनिट
0-50 यूनिट 2.00 रुपये
51-100 यूनिट 2. 50 रुपये
0-150 यूनिट 2.75 रुपये
151-250 यूनिट 5.25 रुपये
251-500 यूनिट 6.30 रुपये
501-800 यूनिट 7.10 रुपये
801 से अधिक यूनिट 7.10 रुपये

नया स्लैब ( खर्च प्रति यूनिट)
दो किलोवाट तक लोड पर बिल प्रति यूनिट
0-50 यूनिट 2.20 रुपये
51-100 यूनिट 2.70 रुपये

पांच किलोवाट तक लोड पर बिल प्रति यूनिट
0-150 यूनिट -2.95 रुपये
151-300 यूनिट -5.25 रुपये
301-500 यूनिट 6.45 रुपये
501 से अधिक यूनिट 7.10 रुपये

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पांच किलोवाट से अधिक लोड पर बिल प्रति यूनिट
0-500 यूनिट 6.50 रुपये
501-1000 यूनिट 7.15 रुपये
1000 से अधिक यूनिट 7.50 रुपये

About the Author