Haryana Crime News: हरियाणा के हांसी में दिलदहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

Haryana Crime News: हरियाणा के हांसी से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची ...

Haryana Crime News: हरियाणा के हांसी से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला महजत गांव का है। यहां आरोपी युवक रामभगत ने अपनी पत्नी भरपो देवी (55 वर्ष) पर तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। घटना के समय मौके पर मौजूद मां गीता देवी (70) को भी आरोपित बेटे रामभगत ने आग लगा दी, जिससे वह भी 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई। गीता किसी तरह घर का गेट खोलकर भागी और शोर मचाया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 नशे का आदी है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी रामभगत दोनों महिलाओं को आग लगाने के बाद घर के बाहर ही दरवाजा बंद करके बैठ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि, अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कई महीनों तक नशा मुक्ति केंद्र में रहा आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी नशा करता था और वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा था। उसे छह महीने पहले ही घर लेकर आए थे। वह अपनी पत्नी से अलग गांव में ही पुराने मकान में रहता था। रविवार को उसकी पत्नी सास के घर आई थी। दोनों जब चारपाई पर बैठी थी तो आरोपी ने तेल छिड़कर दोनों को आग लगा दी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author