Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में टोल मांगने पर भड़का बैलेनो कार चालक, टोल कर्मचारी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार तड़के टोल मांगने पर नाराज एक बैलेनो कार चालक ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे एक कर्मचारी ...

Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार तड़के टोल मांगने पर नाराज एक बैलेनो कार चालक ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जब एक बैलेनो कार चालक टोल प्लाजा से बिना टोल दिए निकलने की कोशिश कर रहा था, तब वहां मौजूद टोल कर्मचारी संजय (25) ने उसे रोककर टोल पर्ची कटवाने के लिए कहा तो वह भड़क गया और संजय से बहस करनी शुरू कर दी। कहासुनी के दौरान कार चालक ने संजय को गाली-गलौज की और अचानक गुस्से में आकर उसे अपनी कार से टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक टोल कर्मचारी को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इसके बाद टोल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने संजय को तत्काल रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

आसौदा थाने की पुलिस जांच में जुटी

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

वहीं सूचना मिलते ही आसौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author