हरियाणा कांग्रेस ने किया कांग्रेस सेवा दल की आजादी गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत

हुड्डा ने कहा कि आज और आने वाली पीढ़ियों को जानना चाहिए कि कितनी मुश्किलों और कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली। आजादी की गौरव यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी ...

हुड्डा ने कहा कि आज और आने वाली पीढ़ियों को जानना चाहिए कि कितनी मुश्किलों और कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली। आजादी की गौरव यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, आयोजक सुधीर चौधरी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान समेत तमाम पदाधिकारियों और यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों की सराहना की।

 

हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस गौरव यात्रा का स्वागत करने में गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा जी और पिता जी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, अत्याचार सहे और वर्षों जेल काटी। हरियाणा के वीरों ने देश की आजादी के लिए अनेकों कुर्बानियां दीं। 1857 से ही हरियाणा में देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू हो गया था। शुरुआत में राजा नाहर सिंह नवाब झज्जर और राव तुलाराम जी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी। उसके बाद से 1947 तक प्रदेश के हजारों लोगों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि इस यात्रा से निश्चित ही देश को लाभ होगा क्योंकि यह देश को जोड़ने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने से लेकर उस आजादी को कायम रखने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। आज इस आजादी को संजोए रखने के लिए भी कांग्रेस को ही संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी की नीतियों और विचारधारा पर सवाल उठाते हुए पूछा के आजादी के आंदोलन में उनकी विचारधारा का क्या योगदान था।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि देश में ऐसी भी ताकतें हैं जो लोगों को मंहगाई और बेराजगारी से भटकाकर जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर देश की आजादी को खतरे में डालना चाहती हैं। लेकिन देश को उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। इसके लिए सभी जातियों और धर्म के लोगों को एकजुट होना होगा और महात्मा गांधी द्वारा दिए गए एकता के सिद्धांत को अपनाना होगा। एकता व समर्पण से ही देश मजबूत बनेगा।
yatra bawal

 

उन्होंने बताया कि आजादी गौरव यात्रा गांधी आश्रम साबरमती से राजघाट दिल्ली तक निकाली जा रही है। 6 अप्रैल को साबरमती से शुरू हुई यात्रा 1 जून को दिल्ली में समाप्त होगी। 26 मई को रेवाडी में, 27 को पटौदी विधानसभा, 28 को फरुखनगर और 29 को गुरूग्राम में यात्रा पंहूचेगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author