Haryana Budget 2025: 13 मार्च को आएगा हरियाणा का बजट, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे पेश

Haryana Budget 2025: हरियाणा की सैनी सरकार 13 मार्च को अपना बजट पेश करेगी। इस बजट को प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी वित्त मंत्री के तौर पर पेश करेंगे। यह बजट 2025-26 के लिए होगा। इसी को लेकर हरियाणा ...

Haryana Budget 2025: हरियाणा की सैनी सरकार 13 मार्च को अपना बजट पेश करेगी। इस बजट को प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी वित्त मंत्री के तौर पर पेश करेंगे। यह बजट 2025-26 के लिए होगा। इसी को लेकर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी हो गया है। बजट सत्र की अवधि 7 मार्च से लेकर 25 मार्च तक रहेगी।

दरअसल, होली से एक दिन पहले 13 मार्च को ही हरियाणा का बजट पेश किया जाएगा। सीएम सैनी अपने दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री के तौर पर पहला बजट पेश करेंगे। सरकार की ओर से हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

7 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। सत्र की अवधि 7 से 25 मार्च तक रहेगी। इसमें 9 सिटींग रखी गई है। बजट सत्र की अवधि पर आखरिी फैसला बिजनेस एडवाइजरी की बैठक में होगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा में गवर्नर के अभिभाषण से शुरू होगा सेशन

7 मार्च 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद 8 और 9 मार्च को छुट्टी रहेगी। फिर 10 से 12 मार्च तक अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं 12 मार्च को अनुपूरक अनुमान की दूसरी किस्त पेश की जाएगी।

इसके बाद 13 मार्च को सीएम सैनी 2025-26 का बजट पेश करेंगे। शेड्यूल में इसके बाद 14 से 16 मार्च तक छुट्टी दिखाई गई है। यह छुट्टियां होली के चलते होंगी। इसके बाद 17 और 18 को बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। फिर 19 और 21 तक कोई मीटिंग नहीं होगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

24 मार्च को CM चर्चा का देंगे जवाब

22 और 23 मार्च को फिर शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 24 मार्च को CM बजट अनुमानों पर हुई चर्चा का जबाव देंगे। इसी दिन बजट पर वोटिंग होगी। 25 को आखिरी दिन विधान कार्य होंगे और सत्र समाप्त हो जाएगा।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author