Haryana Board Exam 2025 Paper Leak Case: हरियाणा में पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, DSP, SHO समेत ये अफसर सस्पेंड, देखें लिस्ट

Haryana Board Exam 2025 Paper Leak Case: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस ...

Haryana Board Exam 2025 Paper Leak Case: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में अभी तक दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें चार डीएसपी और तीन SHO शामिल है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों के चार परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक (इनविजीलेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षकों (इनविजीलेटर) को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है। इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने अथवा पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अभी तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

डीसी/एसपी कहीं पर भी कोताही न बरते

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है। सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कड़े आदेश जारी करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई व्यक्ति न जाने पाए और 500 मीटर की दूरी से बाहर रहें। इस सम्बन्ध में अगर प्रदेश में कहीं पर भी शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इसका जिम्मेदार होगा।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

About the Author