Haryana BJP: हरियाणा में बीजेपी होली के बाद बनाएगी जिला अध्यक्ष, जल्द होगा नामों का ऐलान

Haryana BJP: हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। सत्तापक्ष भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ लगे हुए है। 28 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार ...

Haryana BJP: हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। सत्तापक्ष भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ लगे हुए है। 28 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रदेश में 2 मार्च को निकाय चुनाव होंगे।

खबरों की मानें, तो बीजेपी के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान मार्च के दूसरे पखवाड़े में संभव है। कहा जा रहा है कि होली के बाद ही इन नामों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, भाजपा पहले से ही जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मंथन कर रही है। अब केवल नामों का ऐलान होना बाकी है। कई जिलों के नामों का पैनल पार्टी हाईकमान के पास गया हुआ है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

स्थानीय चुनावों के चलते इसे रोक दिया गया था। अब 12 मार्च के बाद किसी भी समय नामों के मंथन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एक बार फिर से बैंठक करेंगे और नामों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि इसके बाद पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि 12 मार्च के बाद ही संगठन बनाने की गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author