Haryana : हरियाणा में 8वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ये वजह आई सामने 

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के सेक्टर 31 में रहने वाले 8वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र ने यह कदम ...

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के सेक्टर 31 में रहने वाले 8वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र ने यह कदम सामाजिक विज्ञान में फेल होने के बाद उठाया। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे।

पुलिस द्वारा मिलिम जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद लड़के ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। जब वह शाम तक बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने गई। दरवाजा बंद देखकर मां ने कमरे के पीछे से झांका। वहां उन्होंने लड़के को लटका हुआ पाया।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 31 के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक विषय में फेल होने के कारण तनाव में था।

पुलिस के मुताबिक, छात्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles