Gurugram Main Road: द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होंगे गुरुग्राम के 3 मेन रोड, इन सेक्टरों और कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

Gurugram Main Roads: गुरुग्राम की 3 मुख्य सड़कों को अब द्वारका से जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में HSVP के मुख्य प्रशासक डॉक्टर चंद्रशेखर खरे ने जमीन खरीदने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। किन सेक्टरों की सड़कों को ...

Gurugram Main Roads: गुरुग्राम की 3 मुख्य सड़कों को अब द्वारका से जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में HSVP के मुख्य प्रशासक डॉक्टर चंद्रशेखर खरे ने जमीन खरीदने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

किन सेक्टरों की सड़कों को जोड़ा गया ?
जानकारी के अनुसार एचएसवीपी की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे बनाने के लिए 150 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 30-30 मीटर में ग्रीन एरिया विकसित करने की स्कीम बनाई गई थी। लेकिन इसके लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कौन सी तीन सड़कों को किया जाएगा कनेक्ट ?
एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-99-99A और सेक्टर-102A-103 की मुख्य सड़कों को अब तक द्वारका Expressway से कनेक्ट नहीं किया जा सका है। जिसके कारण विकसित रिहायशी सोसाइटी के रहने वाले लोगों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

खासतौर से सेक्टर-99 और 99A में विकसित लक्ष्मी परीना अपार्टमेंट, हैबिटेट प्राइम, एसोटैक ब्लिक, कॉसमॉस एक्सप्रेस 99, परीना इलाइट, कॉसमॉस केस्केड गार्डन, परीना कोबान रेजिडेंसी के अलावा आसपास के गांवों और कॉलोनियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। सेक्टर-109-112 की मुख्य सड़क पर अभी निर्माण का काम चल रहा है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

भूमि अधिग्रहण के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन
ऐसा माना जा रहा है कि जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया था। बैठक में HSVP प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि HSVP के मुख्य प्रशासक डॉक्टर चंद्रशेखर खरे के आदेश के बाद भूमि अधिग्रहण अधिकारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author