Gurgaon News: ऑनलाइन दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग में फंसी 10वीं की छात्रा, दादी के अकाउंट से ट्रांसफर करने पड़े 80 लाख रुपये

Gurgaon News: हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाली सामने आई है। यहां एक 10वीं क्लास की छात्रा को ऑनलाइन दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों के एक गैंग ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे करीब 80 ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Gurgaon News: हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाली सामने आई है। यहां एक 10वीं क्लास की छात्रा को ऑनलाइन दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों के एक गैंग ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे करीब 80 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम छात्रा ने अपनी दादी के अकाउंट से युवक को दी। फिहला, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उससे पांच लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

दरअसल, यह घटना सेक्टर-10 की है। पुलिस ने एक आरोपी को 5 लाख 13 हजार रुपये के साथ अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी हयातपुर रोड गढ़ी हरसरू गुड़गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 21 दिसंबर 2024 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद से अब तक 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

खबरों की मानें, तो 10वीं की छात्रा के दादी के खाते में मोटी रकम थी। इस अकाउंट को उसकी पोती नेट बैंकिंग इस्तेमाल करती थी। जब कुछ लड़कों को यह पता चला तो उन्होंने लाखों रुपये ऐंठने की साजिश रच डाली। आरोप है कि आरोपियों ने एडिट कर लड़की के अश्लील फोटो बना लिए। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार रुपये ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए।

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

ऐसे खुला ब्लैकमेलिंग का राज 

खबरों की मानें, तो आरोपियों के कहने पर छात्रा ने अपने दादी के अकाउंट से 5 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की ट्रांजैक्शन की। धीरे-धीरे कर युवकों ने खाते से करीब 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बार-बार रुपये मांगे जाने से छात्रा परेशान हो गई। इसी बीच ब्लैकमेल किए जाने की जानकारी उसके दोस्त को लगी तो मामले की शिकायत सेक्टर-10 में दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी।

ऐसे शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल 

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले छात्रा से ऑनलाइन दोस्ती की। फिर उसे छात्रा से चैटिंग करनी शुरू कर दी। धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाई और छात्रा का फोन नंबर ले लिया। फिर दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ दिन बाद ही आरोपी छात्रा से वीडियो कॉल पर बात करने लगा। इस दौरान युवक ने छात्रा की फोटों लीं और फिर उन सभी तस्वीरों को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने छात्रा की कई तस्वीरे एडिट करके भी बनाईं थी।

 

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

About the Author