रेवाड़ी जंक्शन पर GRP ने पकड़ा 8 किलो डोडा पोस्त, आरोपी गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस ने रेवाड़ी जंक्शन पर आज 8 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है.गिरफ्तार किया गया आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर आया था. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस ...

राजकीय रेलवे पुलिस ने रेवाड़ी जंक्शन पर आज 8 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है.गिरफ्तार किया गया आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर आया था. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बता दें कि रेवाड़ी GRP को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक संदिग्ध शख्स बैठा हुआ है, जिसके पास बड़ा बैग है. उसमें डोडा पोस्त है. जीआरपी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह अपनी टीम ASI राजबीर सिंह, SA धर्मसिंह व अजय कुमार के साथ प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचे और शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर परिषद रेवाड़ी सचिव प्रवीन कुमार को भी बुलाया गया.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सचिव की मौजूदगी में आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 7 किलो 914 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है. जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी झज्जर जिले के कस्बा बेरी निवासी सुधीर है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह डोडा पोस्त राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से खरीदकर लाया था और इसे अपने घर लेकर जा रहा था. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी को यह डोडा पोस्त कहीं सप्लाई करना था या फिर खुद ही बेचता था. जीआरपी उससे पूछताछ में जुटी हुई है.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author