Rewari News: श्रम एवं रोजगार मंत्री ने परिवेदना समिति की बैठक में रखे गए 20 परिवादों में से 14 का किया गया निदान

Rewari News: हरियाणा सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जनसेवा से जुड़े कार्यां में सजगता बरतते हुए अधिकारी अपने दायित्व ...

Rewari News: हरियाणा सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जनसेवा से जुड़े कार्यां में सजगता बरतते हुए अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। अधिकारियों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा लागू योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें।

बाल भवन ऑडिटोरियम में परिवेदना समिति की बैठक

Rewari News

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक सोमवार को स्थानीय बाल भवन ऑडिटोरियम में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवादों की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से न सिर्फ प्रदेश की जनता की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की जा रही है, बल्कि उनका प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निस्तारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

20 परिवादो मे से  14 परिवादों का किया निपटान

उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। यदि प्रक्रिया में समय लगे तो परिवादी को समय सीमा बताएं तथा काम पूरा होने पर उसे सूचित करें। परिवेदना समिति की बैठक में कुल 20 परिवाद रखे गए जिनमें से 14 परिवादों का निपटान करते हुए शेष परिवादों का समाधान अगली बैठक तक सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। जिला प्रशासन की ओर से डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक का स्वागत करते हुए प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

36 बिरादरी को साथ लेकर चल रही हरियाणा सरकार: अनूप धानक

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लिए गए फैसलों ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का दिल जीतने का काम किया है। जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने, बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपए करने, मेरिट पर नौकरी देने और हाल ही में 55 लाइलाज बीमारियों से पीड़ितों को पेंशन की सौगात देने जैसे कई सराहनीय फैसले लिए गए हैं।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर चल रही है और प्रदेश में अंत्योदय उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई समेत अनेक महत्वपूर्ण सेक्टर में बड़े फैसले लेकर लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है।

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author