किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार, 1.40 लाख प्रति एकड़ मिलेगा अनुदान

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से किसान कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि रेतीली ...

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से किसान कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि रेतीली जमीन में खजूर के पौधे बहुत जल्दी फल देते हैं।

 

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा की जमीन के लिए खजूर की खेती सबसे उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि किसान खजूर के अलावा किन्नू, माल्टा, नींबू, बेर, अमरूद, अनार व खजूर इत्यादि लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की यह योजना दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए उत्तम है।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण हरियाणा की जमीन खजूर की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम दस एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। खजूर की बाजार में अच्छी डिमांड है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए https://fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles