Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा 2025 को लेकर सरकार सतर्क, CM ऑफिस ने दिए कड़े निर्देश

Haryana CET: हरियाणा सरकार ने आगामी CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ...

Haryana CET: हरियाणा सरकार ने आगामी CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए। परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी है।

परीक्षा वाले जिलों में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

26 और 27 जुलाई को किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी को पहले से अवकाश दिया गया है तो वह रद्द किया जाएगा। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आयोग की गाइडलाइनों का सख्ती से पालन करें और समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करें।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

जिलेवार हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी

परीक्षार्थियों को सहायता देने के लिए हर जिले में सुविधा हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। किसी भी परेशानी की स्थिति में परीक्षार्थी इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे। अधिकारियों को जल्द से जल्द इन हेल्पलाइन नंबर्स को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।

एग्जाम सेंटर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या परीक्षार्थी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक आसानी से छोड़ा जा सके।

अधिकारी स्वयं करें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सभी जिला अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यक्तिगत रूप से जांच करेंगे। यदि किसी परीक्षा केंद्र में कोई कमी या अव्यवस्था पाई जाती है, तो उसे समय रहते दुरुस्त किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

About the Author