Good News Rewari: अब सिविल अस्पताल में मिलेगी MRI-CT Scan सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान

Good News Rewari: रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सिविल अस्पताल रेवाड़ी में जल्द ही MRI और CT Scan जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। यह सेवाएं पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड ...

Good News Rewari: रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सिविल अस्पताल रेवाड़ी में जल्द ही MRI और CT Scan जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। यह सेवाएं पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और किफायती इलाज मिल सकेगा।

यह फैसला हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी (SHPPC) की बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न अस्पतालों को सशक्त बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें रेवाड़ी भी प्रमुख रूप से शामिल है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बैठक के दौरान सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा (नूंह) और रेवाड़ी में सीटी स्कैन सेवाओं को हायर करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के आधार पर एमआरआई स्कैन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और जींद के जिला सिविल अस्पतालों में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने को भी मंजूरी प्रदान की गई, जिससे अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इन नई सुविधाओं के शुरू होने से रेवाड़ी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और मरीजों को काफी राहत मिलेगी। यह कदम जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author