Good News: होली पर अपने घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाए इन ट्रेनों में डिब्बे, आराम से कर सकेंगे सफर

Good News: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। होली जैसे त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई रूप से बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों ...

Good News: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। होली जैसे त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई रूप से बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी है।

1- ट्रेन संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 मार्च से 31 मार्च और दिल्ली सराय से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी कैटेगरी में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

2- ट्रेन संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 से 31 मार्च और उदयपुर सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 सैकंड एसी व 2 थर्ड AC कैटेगरी में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

3- ट्रेन संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 31 मार्च तक और अमृतसर से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 द्वितीय शयनयान कैटेगरी में डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

4- ट्रेन संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 31 मार्च तक तथा अमृतसर से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

5-गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 से 31 मार्च तक 1 द्वितीय कुर्सीयान कैटेगरी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

6- ट्रेन संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 1 से 31 मार्च तक तथा दिल्ली कैंट से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

7-गाड़ी संख्या 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 3 से 31 मार्च तक एवं हरिद्वार से दिनांक 4 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 थर्ड AC और 1 द्वितीय शयनयान कैटेगरी में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

8- गाड़ी संख्या 12988/12987 अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 15 मार्च तक सियालदाह से 2 मार्च से 16 मार्च तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी कैटेगरी में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

9-ट्रेन संख्या 12985/12986 जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डबलडेकर रेलसेवा 1 से 31 मार्च तक 1 एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान कैटगरी में डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author