Good News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार बढ़ाएगी 500 रुपये खुराक भत्ता, कोच की सैलरी भी होगी डबल!

Good News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। एक अखबार की खबर की मानें, तो प्रदेश सरकार खेल नर्सरियों में खुराक भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कोच के मानदेय में भी दोगुना बढ़ोतरी हो ...

Good News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। एक अखबार की खबर की मानें, तो प्रदेश सरकार खेल नर्सरियों में खुराक भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कोच के मानदेय में भी दोगुना बढ़ोतरी हो सकती है।

खेल विभाग की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। खबर की मानें, तो सभी सीनियर अधिकारियों ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव सैनी सरकार के वित्त विभाग के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद खिलाड़ियों और कोच को आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दरअसल, प्रदेश में अभी 1500 खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। इनमें करीब 37 हजार खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकार अब 1500 और खेल नर्सरियां शुरू करने की योजना बना रही है। इससे हर जिले में खेल सुविधाएं बढ़ेंगी और ज्यादा खिलाड़ी इसका फायदा उठा सकेंगे।

अभी इतना मिल रहा खुराक भत्ता
9-14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपए
15-19 साल के खिलाड़ियों को 2000 रुपए मिल रहा है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

कोच को अभी इतना मिल रहा मानदेय

खेल नर्सरियों में अभी कोच को 20-25 हजार रुपये मिलता है, नए प्रस्ताव के बाद 40-50 हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author