Haryana Group D Employees: हरियाणा सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन देने के लिए अहम कदम उठाया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से राज्य के 21 विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है।
प्रमोशन के पात्र कर्मचारियों की सूची तैयार होगी
मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि ग्रुप-डी में ऐसे कर्मचारियों के केस तैयार कर भेजे जाएं, जो पदोन्नति के लिए योग्य और पात्र हैं। इस क्रम में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय प्रारूप में कर्मचारियों का ब्योरा भेजें, ताकि प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सके।
प्रशासन की ओर से सभी विभागों को एक विशेष प्रफोर्मा भेजा गया है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों की सेवा अवधि, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR), पे-स्केल, और अन्य जरूरी विवरण सरकार तक पहुंचाए जाएंगे।
इसके अलावा, प्रत्येक कर्मचारी पर विभाग प्रमुख की टिप्पणी भी अनिवार्य होगी, ताकि पात्रता और कार्यक्षमता का समुचित मूल्यांकन हो सके।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 12 मार्च, 4 अप्रैल और 5 मई 2025 को मुख्य सचिव की ओर से इसी संबंध में पत्राचार किया गया था। अब प्रशासन ने फॉलो-अप करते हुए सभी विभागों से प्रमाणिक डेटा जल्द से जल्द भेजने को कहा है।






