Haryana: हरियाणा में CET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

Haryana CET: हरियाणा में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने ...

Haryana CET: हरियाणा में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार 8000 से ज्यादा बसों का इंतजाम कर रही है।

परिवहन मंत्री अनिल विज स्वयं इस पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी अभ्यर्थियों के लिए किराया माफ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे लाखों युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

सरकार ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए परिवहन विभाग को विशेष निर्देश जारी किए हैं। केवल स्टेज कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली बसें ही नहीं, स्कूलों और कॉलेजों की बसों को भी सेवा में शामिल किया जा सकता है ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) CET परीक्षा की प्लानिंग को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। आयोग की कोशिश है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज़ के जिलों में न भेजना पड़े। पहले की तरह इस बार भी पड़ोसी जिले में ही परीक्षा केंद्र दिए जाने की योजना है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author