रेवाड़ी: खेलो इंडिया के पास्ट चैंपियन एथलीट के लिए सुनहरा अवसर, पढ़े विस्तार से

हरियाणा खेल विभाग ने ‘खेलो इंडिया’ को राज्य के अन्य स्थानों पर पहुंचाने की पहल करते हुए खेलो इंडिया के पास्ट चैंपियन एथलीट से ‘खेलो इंडिया स्माल सेंटर (केआईसी) सरकारी संगठन स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके ...

हरियाणा खेल विभाग ने ‘खेलो इंडिया’ को राज्य के अन्य स्थानों पर पहुंचाने की पहल करते हुए खेलो इंडिया के पास्ट चैंपियन एथलीट से ‘खेलो इंडिया स्माल सेंटर (केआईसी) सरकारी संगठन स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

जिला खेल परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण की योजना के तहत प्रदेश के रेवाड़ी सहित फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, मेवात, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत में खेलो इंडिया केन्द्र खोले जाएंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि केन्द्र खोलने के इच्छुक खिलाड़ी संबंधित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना की पूर्ण जानकारी विभाग की वैबसाईट haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author