10 साल पुराने आधार कार्ड को जल्द करवाएं अपडेट, इस आयु वर्ग के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट करवाएं। आधार को अपडेट करवाने से व्यक्ति को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें आधार के संग वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट करवाएं। आधार को अपडेट करवाने से व्यक्ति को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें आधार के संग वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना से राशन लेना आसान होगा, देश में किसी भी डिपो से राशन ले सकेगा।

आधार के माध्यम से बैंक खाता खुलवाना आसान होगा, लाभार्थियों को आसानी से लगभग एक हजार डिजिटल सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सिम कार्ड लेना, आधार से स्कॉलरशिप पाना, इनकम टैक्स रिटर्न करवाना तथा आधार से गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों से मिलवाने में मदद मिलेगी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए 1947 डायल करें या help@uidai.gov.in पर मेल करें। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों से पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने से पहले आधार को सत्यापित करने का भी आह्वान किया है ताकि नकली व फोटोशॉप किए गए फर्जी आधार कार्ड की पहचान करने में मदद मिल सके।

आधार विवरण में नागरिक पीओआई और पीओए करें अपडेट : डीसी

aadhar update jpg

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि यूआईडीएआई के डाटा के मुताबिक जिला रेवाड़ी में बहुत से ऐसे नागरिक हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में आधार में अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं। इसलिए उन्होंने आधार धारकों से आग्रह किया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, वे पहचान के प्रमाण (पीओआई) तथा पते के प्रमाण (पीओए)के वैध सहायक दस्तावेजों के साथ आधार को माई आधार पोर्टल या एम आधार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करें।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

डीसी ने कहा कि पिछले एक दशक में आधार कार्ड भारत में निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरा है। यह जिलासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट रखें। बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करें तथा 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक भी अवश्य अपडेट करवाएं।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author